Tuesday, January 1, 2013

सिलसिला

                                                                
इससे पहले कि
मेरी ज़िन्दगी ,तुम्हारे लिए
सास बहु का सीरियल बने
याकि ;
भ्रष्टाचार से लड़ने का सरकारी तंत्र ,
और तुम ;
जिसने हर परिभाषा को
गढ़ा है
बेहयाई से -अपने पक्ष में
और इससे पहले कि
हम :असह्य हो जाएँ
एक दूजे के लिए ;
सोचता हूँ
क्यों न काटकर अलग कर लूं
अपने  को
इस पूरे सिलसिले से ।

1 comment: